
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमरोहा पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तिगड़ी मेला और गढ़ मेला पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माघ मेले की तर्ज पर कुंभ मेले की तरह चमके।
वह बोले, पिछले वर्ष जब यहां पर गढ़ और तिगड़ी मेला मैं स्वयं समीक्षा करने के लिए आया था। हम लोगों ने यहां पर सिंचाई विभाग को कहा है कि तिगड़ी तरफ मां गंगा कुछ काट रही है। अभी से प्रयास होना चाहिए। गंगा को चैनेलाइज करो और यहां पर मेले के स्वरूप और भव्य करो जिससे तिगड़ी मेला और गढ़ मेला पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माघ मेला की दर्ज पर कुंभ मेले की तरह यह भी चमकता हुआ दिखाई दे। तिगड़ी और गढ़ के विकास के लिए ये सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहती है और उसी के लिए आज मैं आपके बीच में आया हूं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























