हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर रविवार को एक कार ने चलते हुए कैंटर में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस की भी कार से भिड़ंत हो गई जिससे कर आगे और पीछे दोनों ओर से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार मां-बेटे घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची जिसने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को साइड कराया।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के थाना बाजपुर के गांव पिपलिया निवासी साहिल शर्मा पुत्र जगदेव शर्मा अपनी मां प्रीति शर्मा के साथ गाजियाबाद से वापस घर लौट रहा था। कार के आगे एक कैंटर चल रहा था जिसे मनदीप कुमार पुत्र देवशरण निवासी अतरौली मधुबनी बिहार चल रहा था। जैसे ही गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कुचेसर रोड चौपला के पास पहुंची तो कार की आगे चल रहे कैंटर से भिड़ंत हो गई। वहीं पीछे से आई बस ने कार में टक्कर मार दी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
सूचना मिलने पर पुलिस तथा एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची जिसने कार सवार घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























