हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने निर्माणाधीन आरा मशीन पर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के समान को बेचकर प्राप्त हुए 4620 रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अयान पुत्र इरफान निवासी गांव टोडरपुर सिंभावली, शमशाद पुत्र नौशाद निवासी गांव बदरखा थाना गढ़मुक्तेश्वर तथा परवेज पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव टोडरपुर थाना सिंभावली है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मैक्स पिकअप गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बीती रात चेकिंग के दौरान बक्सर रेगुलेटर के पास से गिरफ्तार किया है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























