
तीन पशु चोरी करने वाले पशु चोर बाबूगढ़ पुलिस के शिकंजे से दूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आरिफपुर मढ़ैया में हुए पशु चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। अभी तक पुलिस को पशुओं का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है और ना ही मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है।हालांकि मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
आपको बता दें कि गांव आरिफपुर मढैया के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 जून की रात उनके घर के पास स्थित घेर में एक भैंस समेत तीन पशु बंधे थे। 17 जून की सुबह जब उठे तो देखा कि तीनों पशु गायब थे जिसके बाद खोजने के बाद भी पशुओं का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पशु चोर पुलिस गिरफ्त से दूर है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























