
पिलखुवा में पिज़्ज़ा खाने से बालिका बीमार
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा में पिज़्ज़ा खाने से एक 10 वर्षीय बालिका तेजस्वी की तबीयत खराब हो गई जिसे इलाज हेतु गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पिज़्ज़ा में इस्तेमाल खाद्य सामग्री मिलावटी तथा गुणवत्ता हीन थी।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा के वार्ड 5 से सभासद मनोज प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 14 जून को पिलखुवा विग इज रेस्टोरेंट से ऑर्डर देकर एक पिज्जा मंगाया था जिसे उनकी 10 वर्षिया बेटी तेजस्वी ने खाया था और पिज़्ज़ा खाने से कुछ देर बाद ही बेटी की तबीयत बिगड़ने लगी। बेटी को पहले पिलखुवा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया और फिर गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक ने पिज़्ज़ा निर्माण में घटिया व मिलावटी सामग्री का इस्तेमाल किया है। बालिका के पिता ने रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























