हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में अपनी माता की अस्थियां विसर्जित करने आए तीन भाई गंगा के गहरे जल में जाने के कारण डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने गोताखोरों को मामले से अवगत कराया। इसके पश्चात गौताखोर और नाविक तुरंत डूब रहे युवकों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के पश्चात तीनों को सकुशल बचा लिया गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर निवासी संजय अपने भाई रामू और विष्णु के साथ माता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे थे। जब वह तीनों अस्थियां विसर्जित कर रहे थे तो गहरे पानी में जाने के कारण तीनों डूबने लगे। तीनों ने एक दूसरे को बचाने का प्रयास किया लेकिन गंगा की बहती जलधारा के साथ तीनों भाई ही बहने लगे। इसके पश्चात गौताखोरों और नविकों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात तीनों भाइयों को बचा लिया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























