
👁 14 views Views
शिव मंदिर से पीतल के तीन घंटे चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में चोरों ने शिव मंदिर को अपना निशाना बनाया जहां से चोर तीन घंटे चुराकर फरार हो गए मंगलवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिन्होंने मामले में नाराजगी जाहिर की है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में स्थित शिव मंदिर से चोरों ने पीतल के तीन घंटे चुरा लिए और फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























