
उपभोक्ता ने लाइनमैन पर लगाया 20 हजार रुपए की ठगी का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के असौड़ा में एक विद्युत उपभोक्ता ने लाइनमैन पर बिजली ठीक करने के नाम पर ₹20,000 की ठगी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र में असौड़ा गांव के अमन कॉलोनी निवासी सदाकत पुत्र खिलाफत ने बताया कि उसके पास घरेलू कनेक्शन लगा हुआ है। उसका बिजली का बिल 20 दिसंबर 2025 तक लगभग 5,175 रुपए आया था लेकिन इसके बाद अचानक यह बढ़कर 93 हजार रुपए बकाया दर्शाने लगा। उसने एक व्यक्ति से संपर्क किया जिसने खुद को विभाग में लाइनमैन बताया और बिल कम करने का आश्वासन दिया। उससे दो बार में ₹20,000 तक लिए और बिल ठीक नहीं कराया। ठगी का एहसास होने पर उसने रुपए की मांग की लेकिन आरोपी ने रुपए देने से इनकार कर दिया। अब पीड़ित ने मामले में अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























