
👁 25 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के हापुड़ जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में जनपद हापुड़ प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें थाना गढ़मुक्तेश्वर निवासी युवक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी ने अपने ज्ञापन में कहा कि मुख्यमंत्री किसी एक वर्ग या समुदाय के नहीं बल्कि प्रदेश के हर नागरिक, सभी समाजों के मुख्यमंत्री हैं। किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित भाषा एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926
























