
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव से युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस से तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी 25 फरवरी को घर से लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथियों व परिजनों की मदद से उसकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें पांच किलो के ग़ुलाल का पैकेट 99 रूपए में: 8191820867






























