
दंपति पर चाकू से हमला करने पर तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मदापुर मुस्तफाबाद में दंपति पर चाकू से हमला करने के मामले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मदा पुर मुस्तफाबाद निवासी केसर ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही मुबारक, जुनैद, आजाद और शाहिद ने गाड़ी रोककर उसके पति दीन मोहम्मद को बाहर खींच लिया। आरोप है कि पेट, बाजू और हाथ पर चाकू से वार किए। बीच बचाव में पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






























