गंगा मेले में मौज मस्ती लेने वाले घर पर ही रहें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़-गंगा मेला जैसे-जैसे अपने उफान पर आ रहा है, वैसे-वैसे ही पुलिस की नजर पैनी होती जा रही है, यदि आप गढ़ गंगा में शराब पीने, जुआ खेलने की नीयत से मौज मस्ती के लिए जा रहे है, तो विचार त्याग दें और घर पर ही रहें, तो ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि आप पुलिस की कड़ी व पैनी नजर से बच नहीं पाएंगे।
पुलिस ने संदिग्ध डेरों पर निगरानी बढ़ा दी है और कभी भी डेरे की तलाशी लेने हेतु आपके डेरे के गेट पर पुलिस खड़ी दिखाई दे सकती है। इसके अतिरिक्त बालिकाओं व महिलाओं पर बुरी तरह नजर रखने वाले भी पुलिस की रडार पर रहेंगे। यदि मेला क्षेत्र में चैकिंग के दौरान किसी पर हथियार पकड़ा जाता है, तो वह भी जेल जाने से बच नहीं पाएगा।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

































