
हापुड़: बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी को सेवादारों ने धक्का मार कर हटाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर शुक्रवार की रात मां चंडी महारानी का पंखा निकल गया लेकिन इस दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। काफी देर तक कार के चालक को ढूंढा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कार चालक नहीं मिला। ऐसे में राहगीरों, सेवादारों, श्रद्धालुओं ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को साइड कराया। कुछ लोगों ने गाड़ी का बोनट तो कुछ ने गाड़ी को पीछे से धकेला। ज्यादा तो नहीं लेकिन थोड़ी बहुत जगह मिलने से धार्मिक यात्रा जारी रही और यातायात भी काफी हद तक नियंत्रित हो गया। पुलिस ने सभी से अपील की है कि सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी ना करें। ऐसे में जाम की स्थिति बनी रहती है और हादसे का खतरा भी मंडराता रहता है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























