
एनएसएस शिविर में निशा,खुशी,मोनिका व भूमिका गुड वालियंटर चुनी गई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गांव दोयमी में आयोजित सात दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हो गया।समापन समारोह का शुभारंभ आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर अमिता शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। समापन समारोह में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।स्वयंसेविकाओं ने स्वागत गीत व लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने सात दिवसीय विशेष शिविर में किए गए कार्यक्रमों की आख्या प्रस्तुत की।समीक्षा ने एनएसएस शिविर के अनुभवों को अपने शब्दों में प्रस्तुत किया। स्वयंसेविकाओं व गांव के प्राइमरी स्कूल के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के अति प्रयोग से होने वाले नुकसान विषय पर बहुत ही संवेदनशील व मार्मिक नाटिका प्रस्तुत की । खुशी ने गुजराती डांस की प्रस्तुति की । देवकी ,सलोनी व कलश ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।निशा और सोनिका ने राधा कृष्ण के गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कुमारी गर्विता ने बेस्ट वालंटियर की ट्रॉफी को अपने नाम किया तथा निशा ,खुशी, मोनिका व भूमिका को गुड वालंटियर चुना गया। दीपा तनीषा व हिमांशी को विशेष पुरस्कार दिए गए ।समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अमिता शर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करके छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। सभी अतिथिगणों ने छात्राओं की प्रस्तुतियां व शिविर में किए गए कार्यों की सराहना की। अपने उद्बोधन में छात्राओं को भविष्य में सभी चुनौतियों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं को समाज के विकास में भागीदारी के लिए तैयार करना है प्राचार्या ने कार्यक्रम अधिकारी व सभी स्वयंसेविकाओं को शिविर के सफल समापन पर शुभकामनाएं दी।विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर जया शर्मा,श्रीमती रश्मि मित्तल ,श्रीमती मीनू वर्मा व श्रीमती मंजू चौहान उपस्थित रहे। शिविर के सफल संचालन में समस्त स्वयं सेविकाओं के साथ-साथ चंद्रप्रकाश व श्रीमती पूनम का विशेष सहयोग रहा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























