टावरों से पार्टस उड़ाने वाले धरे गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने मोबाइल टावरों से स्पेयर पार्टस उड़ाने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य के 131 टावर पार्टस व घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद की है।
थाना पिलखुवा पुलिस गांव भोवापुर-मदापुर रोड पर चैकिंग कर रही थी कि पिकअप मे सवार दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जो टावरों से पार्टस चोरी करने वाले गैंग के सदस्य निकले। पकड़े गए बदमाश जनपद बलराम के गांव जयतापुर का राजेश कुमार गुप्ता व गाजियाबाद के थाना नंदग्राम के सेवा नगर का मनीष यादव है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से करीब 131 टावर पार्ट बरामद किए है।
बदमाश दिन में रैकी करते थे और फिर घटना को अंजाम देकर पार्टस ले उड़ते थे। आरोपियों ने गत दिनों पिलखुवा क्षेत्र में हुई चोरी में हाथ स्वीकार किया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






















