👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में पिछले दो महीने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है जिससे ग्रामीणों का निकलना बेहद मुश्किल हो रहा है. चुनौतियों से लबालब भरे गांव के ग्रामीणों ने अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है.
आपको बता दें कि गांव में जगह-जगह जलभराव है. जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आलम यह है कि कभी बाइक सवार यहां पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं. वही गांव में स्वच्छता भी एक चिंता का विषय है. ग्रामीणों की मांग है कि शासन जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दें और उनकी समस्या का समाधान करें जिससे लोगों को परेशानी ना हो.
























