👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : महिला जैन मिलन समिति हापुड़ द्वारा होली एवं महावीर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. संरक्षिका वीरांगना रेणुका जैन, उपाध्यक्ष सरोज जैन द्वारा दीप प्रजवलित किया गया जिसके बाद नमोकार मंत्र से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ.
कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतू जैन (अध्यक्ष) द्वारा की गयी और पूरे साल का बजट सुनाया गया. साथ ही 2022 से 2023 की नयी कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव रखा गया.
इस दौरान सभी सदस्यों की सहमती से पुनः इसी कार्यकारिणी को नियुक्त किया गया
अध्यक्ष- नीतू जैन
उपाध्यक्ष- सरोज जैन
मंत्री- शिल्पी जैन
सह मंत्री- श्वेता जैन
कोषाध्यक्ष- भावना जैन
इस दौरान 16 स्वप्नों की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसकी विजेता रितिका जैन रही.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























