
औद्योगिक यूनिटों में थर्ड पार्टी आडिट योजना लागू
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश शासन द्वारा औद्योगिक इकाईयों में थर्ड पार्टी ऑडिट योजना एवं थर्ड पार्टी सलाहकार योजना प्रारमभ की गयी है, जिसके कम मे थर्ड पार्टी ऑडिट योजना के तहत कारखानों में कम, मध्यम और उच्च जोखिम की श्रेणी में बाटते हए कम जोखिम वाले कारखानों को स्वः प्रमाणन की सुविधा एवं मध्यम जोखिम वाले कारखाने का ऑडिट थर्ड पार्टी ऑडिटर फर्म के माध्यम से कराया जायेगा। जिससे कि निरीक्षण प्रक्रिया सरल और उद्योग हितैषी हो। इसके अन्तर्गत श्रम कानून सलाहकार फर्म एवं तकनीकी सलाहकार फर्मों के माध्यम से कारखानों को श्रम कानूनों, व्यावसायिक सुरक्षा एवं कार्य दशाओं से सम्बन्धित प्रावधानों के अनुपालन हेतु तकनीकी एवं विधिक परामर्श उपलब्ध कराया जायेगा।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























