
हज यात्री 24 जुलाई तक करे आवेदन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति गौलाना अलीमियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ के पत्र संख्या जी-II/321/एस०एच०सी०/लखनऊ/2026 दिनांक 20.07.2026 हज-2027 के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 कर दी गयी है। हज-2027 हेतु इच्छुक हज आवेदक बेवसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन हज आवेदन शीघ्र कर लें। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है तथा ऑनलाइन आवेदन किन्हीं कारणों से पूर्ण नहीं किया है वे भी अपने आवेदन को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें, अन्यथा वह हज-2027 में आवेदन से वंचित रह जायेंगे। जिसका भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुआ है वह तत्काल सम्बन्धित पासपोर्ट कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर लें, ताकि हज-2027 हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 24 जुलाई 2026 से पूर्व अपना आवेदन पूर्ण कर सकें।
यह भी अवगत कराना है कि हज यात्रियों के चयन हेतु ऑनलाइन कुर्रा (डिजिटल रैण्डम सेलेक्शन) 30 जुलाई 2026 को हज हाउस, मुम्बई में किया जायेगा। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की बेवसाइट पर प्रकाशित की जायेगी व एस०एम०एस० के माध्यम से भी सूचित किया जायेगा। सभी चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि रू0-1,52,300/- दिनांक 10 अगस्त 2026 तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के खाते में जमा करनी होगी।
अतः वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक हज यात्री उपरोक्तानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























