
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने कपूरपुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर में स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान को अपना निशाना बनाया जहां कूमल कर चोर भीतर दाखिल हुए और उन्होंने हजारों की नगदी, शराब चोरी कर ली और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि कपूरपुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर में स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान में बीती रात चोर घुस आए जिन्होंने दुकान से हजारों रुपए की शराब की बोतल और नगदी चुरा ली और फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब सेल्समैन ठेके पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला जिसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मामले की जांच जारी है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG

























