हापुड़, सीमन/पुलकित (ehapurnews.com) : हापुड़ के गोल मार्किट इलाके में करवा चौथ की खरीदारी करने गई एक महिला के पर्स और मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पर्स में 10 हजार रुपए कैश और चांदी की जूलरी रखी थी।
हापुड़ की फ्री गंज रोड निवासी निशा पत्नी महेश उर्फ सोनू शुक्रवार की शाम को करवा चौथ के लिए गोल मार्किट खरीदारी करने गई थी। शॉपिंग के साथ उनके साथ उनका भतीजा और भाजपा युवा प्रकोष्ठ के पधिकारी उमंद जांगिड भी मौजूद थे। सामान देखने के दौरान निशा ने अपना मोबाइल और पर्स काउंटर पर रख दिया। मौके का फायदा उठाकर किसी ने मोबाइल और फोन चुरा लिया। निशा ने जब काउंटर पर देखा तो पर्स और मोबाइल गायब था जिसके बाद उन्हें चोरी का अहसास हुआ। नंबर पर लगातार फोन किया गया लेकिन वह स्विच ऑफ आया। बताया जा रहा है कि पर्स में 10 हजार रुपए कैश और चांदी के जेवर रखे थे।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में

























