👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गन्ना क्रय केंद्र से बाट चोरी कर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने मोदीनगर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10-10 किलो के दो बाट, एक तमंचा व कारतूस, डूल किट तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद की है। हापुड़ कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी कि पुलिस ने एक बुलेरों पिकअप में सवार एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश जनदप मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के मौहल्ला गौतम नगर मनोज उर्फ फोजी है पूछताछ के दौरान आरोपी ने गन्ना क्रय केंद्र से 10-10 किलों के बाट चोरी करने स्वीकार किया है।
























