👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के चलते वाहन सवारों को दिन में भी लाइट का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान दृश्यता लगभग 30 से 40 मीटर के बीच रही। शहरों के बाहर हाईवे पर तो दृश्यता और भी ज्यादा कम हो गई। बता दें कि बीती रात से ही सड़कों पर धीरे-धीरे कोहरा छाने लगा जो सोमवार की सुबह काफी ज्यादा नजर आया। सुबह के 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया। हापुड़,बाबूगढ़, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा आदि क्षेत्रों में जबरदस्त कोहरा छाने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई।






















