यूजीसी के नये कानून के विरोध में लिखा खून पत्र,दिया धरना और की नारेबाजी










यूजीसी के नये कानून के विरोध में लिखा खून पत्र,दिया धरना और की नारेबाजी

हापुड, सीमन (ehapurnews.com):यूजीसी के नये कानून के विरोध में मंगलवार को हापुड में लोगों ने शहीद स्मारक पर धरना देकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नये कानून को वापिस लेने की मांग को लेकर खून से लिखा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद स्थिति शहीद स्तंभ पर लोगों ने एकत्र होकर धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदशनकारी यूजीसी का नये कानून को वापिस लेने की मांग कर रहे थे।

संस्था की युवा कमांड के जिला उपाध्यक्ष अनिल त्यागी ने अपना रक्त निकाल कर राष्ट्र‌पति को UGC एक्ट की नई नीतियों के विरोध में रक्त से एक पत्र लिखा और खून से लिखे पत्र उप जिलाधिकारी इला प्रकाश को सौंपा।

एक जागरूक नागरिक होने के नाते भारत सरकार का ध्यान UGC की नीतियों एवं कार्य प्रणाली की ओर ध्यान दिलाना था जिसमें UGC द्वारा बनाये गये कठोर एवं एक रूप नियम देश के सभी विश्वविद्यालय व महविद्यालये पर समान रूप से लागू किये जाते हैं। वर्तमान UGC ACT समाज में जातीय असमानता को उत्पन्न करेगा। राष्ट्रपति से विशेष ध्यान देकर पुर्नविचार कर इसे निरस्त करने का निवेदन किया है सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए सैनिक संस्था सड़को पर आकर भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

UGC एक्ट के विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला संरक्षक शंशाक मुनि,सुधीर त्यागी, जिला प्रवक्ता गुलशन त्यागी,जिला‌ संयोजक चौधरी निखिल त्यागी, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा, नगर संगठन मंत्री संजीव मोटे,प्रशासनिक सदस्यों में राजीव त्यागी उपैडा, ग्राम प्रधान संगठन व ब्रहामण समाज कई संगठनों के दायित्वान पं नानकचंद शर्मा पदाधिकारी भी शामिल थे।इसमें ग्राम प्रधान एवं ब्राह्मण समाज संगठन से नानक चंद शर्मा प्रेम पंडित,त्यागी आकाश त्यागी प्रदीप त्यागी विकास शर्मा, विक्की शर्मा,विनित बंसल, दीपक त्यागी व सामाजिक संस्थाओं में स्वाधीनता शहीद स्मारक समिति, गायत्री परिवार, त्यागी समाज व स्वर्णकार समाज के मौजूद रहे।

कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!