👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव बक्सर में मंगलवार की शाम को एक अजगर निकलने से इलाके में हड़कंच मच गया। मामले की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी जिसने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
बता दें कि मामला सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर का है जहां एक किसान अपने आलू के खेतों में काम कर रहा था कि अचानक उसकी नजर 10 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर किसान के होश उड़ गए और उसने वन विभाग को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा और उसे एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























