हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा नहर बम्बे में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
टेप से बंधे थे हाथ-पैर:
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित गांव बदरखा नहर बम्बे में एक युवक का शव पड़ा देखा जिससे काफी ज्यादा खून बह रहा था। शव को देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है और जांच में जुट गई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























