हापुड़ नगर पालिका में घपले ही घपले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ में घपले ही घपले नजर आ रहे है और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर बड़े पैमाने पर घाल मेल दिखाई दे रही है। परिषद के स्वास्थ्य, जलकल, कर विभाग आदि में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति बड़ी तादाद में है, जो घपलों की जड़ है। इन नियुक्तियों में शासनादेश का खुला उल्लंघन है। शासनादेश के मुताबिक जेम पोर्टल। ई-निविदा के माध्यम से पूर्व में निष्पादित हुई निविदाओं, जिनमें क्रयादेश जारी किया जा चुका है, का नवीनीकरण। विस्तारिकरण नहीं किया जाएगा। इसके बाबजूद नगर पालिका हापुड़ किसी न किसी बहाने पूर्व ठेकेदारों से ही कार्य ले रही है और शासनादेश की धज्जियां उड़ा रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद प्रदेश का निकाय विभाग कोई एक्शन ले सकता है। चर्चा जोरों पर है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























