👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शरीफाबाद में एक किसान के खेत से 12 सफेदे के पेड़ चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 12 पेड़ों की चोरी से किसानों में काफी गुस्सा है। गांव शरीफाबाद के किसान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि खेत पर सफेदे के पेड़ बोए हुए थे जिसमें से कुछ शरारती तत्व 12 पेड़ों को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


























