बृजघाट पर दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर एक परिवार के घर धाबा बोलकर बदमाश लाखों रुपए के जेवर व करीब पचास हजार रुपए नकद ले उड़े। बृजघाट पर दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज चोरी से गंगा नगरी में हड़कंप मचा है। यह मामला रविवार की दोपहर बाद का है।
बृजघाट के वार्ड-21 में रविंद्र बंसल परिवार के साथ रविवार की दोपहर बाद घर का ताला लगा कर बृजघाट पर ही किसी कार्यक्रम मे गए थे। बंसल परिवार तीन घंटे बाद ही करीब साढ़े पांच बजे लौट आया। जैसे ही वह घर में गए तो घर में सेफ व लाकर आदि के ताले टूटे हुए देखकर तथा सामान बिखेरा देखकर दंग रह गए। बदमाश घर से करीब 50 हजार रुपए नकद तथा लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। खास बात यह है कि गृहस्वामी घर पर जैसा ताला लगा कर गए थे, लौटने पर वैसे ही लगा हुआ पाया।






















