सरकार के विरोध में किसानों की रैली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अगुवाई में सोमवार को हापुड़ में हजारों किसानों ने एक रैली निकाल कर केंद्र व प्रदेश की नीतियों का विरोध किया और सरकार को किसान विरोधी बताया। रैली का आह्वान किसान संयुक्त मार्चो ने किया था।
भारतीय किसान यूनिय टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य के नेतृत्व में हजारों किसानों का यह काफिला बहादुरगढ़ के गांव गंदू नंगला से शुरु हुआ था, जो गांव सिखैड़ा, बाबूगढ़ होते हुए ततारपुर के पास हापुड़ में समाप्त हुआ। किसानों के काफिले पर स्थान-स्थान पर पुष्प वर्, की गई। किसान ट्रैक्टरों, कारों व बाइकों पर सवार थे।
किसान नेता कुशल पाल आर्य ने बताया कि गन्ने के बकाया का भुगतान न होना, बिजली फ्री न होना, एमएसपी की गारंटी का कानून न बनाना, किसानों पर दर्ज मुकद्दमे वापिस न होना, आलू की मिट्टी पलित से किसानों को राहत न दिलाना सरकार की विफलता की कहानी है। आगामी चुनाव में किसान सरकार को उखाड़ फैंकेगे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























