हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांधी विहार मोहल्ले में बंद पड़े एक मकान को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोरों ने घर, अलमारी आदि का ताला तोड़ा और कीमती सामान ले उड़े। एलईडी, कपड़े, नकद, जेवरात आदि चोरों ने चुरा लिए। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा व सामान बिखरा देख मकान स्वामी को मामले से अवगत कराया जिसके बाद वह घर पहुंचा और हालात देखकर दंग रह गया जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
हिमांशु चौहान ने बताया कि वह किसी शादी में शामिल होने के लिए घर का ताला लगाकर मुरादाबाद गए हुए थे। उन्हें मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर अवगत कराया कि घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है। ऐसे में हिमांशु चौहान परिजनों के साथ तुरंत देहात क्षेत्र के गांधी विहार स्थित अपने आवास पर पहुंचे जहां उन्हें मकान में हुई चोरी का पता चला। हिमांशु चौहान ने बताया कि चोर इस दौरान करीब 80 हजार रुपए नकद, 8 से 10 लाख रुपए के जेवरात, एलईडी, कपड़े आदि चुरा कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुराने गद्दे लाए और नए गद्दे पर पाएं भारी डिस्काउंट, 10 साल की गारंटी: 8449620229






























