
शादी घर से चोरी, दो लाख का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव निधावली में शनिवार की रात चोरों ने एनटीपीसी रोड पर स्थित एक शादी घर को अपना निशान बनाया जहां चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। रविवार की सुबह जब लोग जनरेटर स्टार्ट करने पहुंचे देखा उसका अल्टरनेटर गायब था जिससे परिजनों में नाराजगी है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि सुभाष यादव महादेव मंदिर के सामने शादी कर का संचालन करते हैं जिन्होंने बताया कि रविवार की सुबह जब वह जनरेटर स्टार्ट करने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। चोर इसी के साथ 40 बड़े बर्तन, 30 बड़ी लाइट भी चुरा कर फरार हो गए। पीड़ित को दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























