
👁 7 views Views
मकान की दीवार का कुछ हिस्सा ढहा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिम्भावली क्षेत्र के गांव औरगाबाद में बीती रात एक मकान की दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मकान मालिक ने मामले में आर्थिक सहायता की मांग की है।
मामला औरंगाबाद के रहने वाले विजेंद्र मावी से जुड़ा है जानकारी के अनुसार पास ही जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा गया था जिसके बाद मकान की दीवार कमजोर पड़ने लगी। रविवार की रात अचानक मकान की दीवार की कुछ हिस्सा ढह गया गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। परिवारजनों के आर्थिक सहायता की मांग की है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























