
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सामान खरीदने जा रही युवती से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग जैसे ही पीड़िता को बचाने के लिए दौड़े तो बाइक सवार आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला पबला रोड का है जब एक कॉलोनी की रहने वाली युवती सामान खरीदने के लिए बाज़ार जा रही थी। जैसे वह पबला रोड पर पहुंची तो बाइक सवारों ने उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी जिसने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कोतवाली ले आई। मामले की जांच जारी है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

























