
युवक ने मौत को गले लगाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):समीप के थाना बाबूगढ़ के गांव अलीपुर के जंगल में एक शनिवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है।युवक के शव की खबर पर मौके पर ग्रामीणो की भीड लग गई।
मृतक की शिनाख्त गांव अलीपुर के प्रमोद पुत्र टीकम( 40 वर्ष) के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना पर थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























