ई-रिक्शा में सवार महिलाओं पर सोने का हार चोरी करने का आरोप










ई-रिक्शा में सवार महिलाओं पर सोने का हार चोरी करने का आरोप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले शाहिद ने ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं पर उनकी पत्नी के सामान से सोने का हार चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शाहिद ने बताया कि 17 दिसंबर की दोपहर करीब 1:00 बजे उनकी पत्नी अफसाना उनकी पुत्री मिस्बाह के साथ सोने के हार में टांका लगवाने के लिए सराफा बाजार गई थी। हार ठीक करा कर उनकी पत्नी ने कपड़े की दुकान से खरीदारी की थी। इसके बाद वह एक जनरल स्टोर और एक क्रोकरी की दुकान से सामान लेकर मेरठ गेट पुलिस चौकी से ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थी। रास्ते में दो महिलाएं भी करीब 10 वर्षीय बच्चे के साथ ई-रिक्शा में सवार हो गई। इसके बाद महिलाओं ने उनकी पत्नी को अपनी बातों में उलझा लिया। उनकी पत्नी से बात करते-करते दोनों महिलाएं बच्चे को लेकर रास्ते में उतर गई। उसकी पत्नी भी पुत्री के साथ घर लौट आई। घर पहुंच कर पत्नी ने समान खोल कर देख उनका हार बैग में नहीं था। इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!