👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान करने राजस्थान से आई एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई जिसे परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान के अलवर जिले के शिवाजी पार्क की रहने वाली गोकुलचंद की पत्नी राजकुमारी बृजघाट गंगा स्नान करने के लिए 17 सितंबर को आई थी। इसी बीच राजकुमारी लापता हो गई जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। स्वजन ने फोन पर संपर्क किया लेकिन कोई जानकारी हासिल ना हो सकी जिसके बाद परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625






























