हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजनौर बैराज और पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचता जा रहा है। कुछ जगह पर कच्चे घाट पानी में डूब गए हैं। किसानों की फसल भी जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों में दहशत की स्थिति है। तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम होने के दावे कर रहा है। हालांकि सोमवार की बात करें तो गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है।
गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जिसकी वजह से भगवानपुर, अब्दुल्लापुर, मीरारेती, आलमपुर, नक्का कुआं आदि गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। जलस्तर बढ़ने से लठीरा के कच्चे घाट भी पानी में डूब गए हैं।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























