
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असरा में ग्रामीणों ने कुछ संदिग्धों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया और जांच शुरू कर दी।
मामला बीती रात का बताया जा रहा है जब गांव असरा के ग्रामीणों ने कुछ संदिग्धों को दबोचा। इस दौरान ग्रामीण हाथों में लाठी व डंडे लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867

























