निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान व सात ग्राम पंचायत सदस्य










निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान व सात ग्राम पंचायत सदस्य

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की 11 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के दौरान एक ग्राम प्रधान और सात ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए जिन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है लेकिन तीन ग्राम पंचायतों में नामांकन करने वालों के दस्तावेजों में कमी पाई गई जिसके कारण उन्हें निरस्त किया गया।
जनपद हापुड़ के हापुड़ विकासखंड की ग्राम पंचायत भमेड़ा में प्रधान की मृत्यु हो गई थी। ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर उपचुनाव होना था। उपचुनाव के लिए ग्राम पंचायत से सिर्फ एक नामांकन हुआ। इसके बाद सिकंदरपुर काकोड़ी में सदस्य पद हेतु सतपाल सिंह, करणपुर जट्ट में मुनेश, करणपुर जट्ट में धनपाल सिंह, सिखेड़ा में करमुद्दीन, देहपा कंडोला में मुरारी, भदस्याना में नूर मोहम्मद और आलमपुर भगवंतपुर में नरेंद्र सिंह को निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किया गया।
वहीं भीकनपुर, हाजीपुर उदयपुर और हाजीपुर उदयपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ था जिसमें भीकनपुर के लिए मोहम्मद इरन, हाजीपुर उदयपुर में विमलेश, हाजीपुर उदयपुर में बाबूराम ने नामांकन किया था लेकिन तीनों नामांकन के दस्तावेजों के कमी के कारण उन्हें निरस्त किया गया। अब आगामी आदेश के बाद इन ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।

सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!