👁 0 views Views
परीक्षा देने गई छात्रा वापस नहीं लौटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा शुक्रवार को परीक्षा देने गई लेकिन परीक्षा देने के बाद वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ ना लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को छात्रा कस्बे के डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गई थी। शाम तक छात्रा वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने चिंता जाहिर की और उसे संभावित स्थानों पर तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























