
👁 0 views Views
फर्जी हस्ताक्षर कर कर्मचारी व शिक्षकों का वेतन निकालने का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव जरौठी में स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के चार शिक्षक और एक कर्मचारी का फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन निकालने के प्रयास का मामला सामने आया है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने जब हस्ताक्षरों की जांच की तो वह प्राधिकृत नियंत्रक के हस्ताक्षर से मिलान नहीं खाए जिसके बाद प्राधिकृत नियंत्रक को दस्तावेज भेज कर उनसे हस्ताक्षर के बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने अपने हस्ताक्षर होने से इंकार कर दिया जिसके बाद पूरे प्रकरण से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। बीएसए को भी रिपोर्ट दी गई है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























