
गर्भ में हुई बच्चे की मौत के मामले में महिला चिकित्सक के आज होंगे बयान दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में चार दिन पूर्व निजी अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया था जिनका आरोप था कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत चिकित्सक की लापरवाही के कारण हुई है। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ डॉक्टर वेद प्रकाश ने जांच कमेटी गठित की। तीन सदस्य टीम के समक्ष शुक्रवार आज महिला चिकित्सक के बयान दर्ज होंगे। बयानों के आधार पर तैयार रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी।
बाबूगढ़ के बछलौता के रहने वाले राहुल ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का उपचार आठ महीने से अस्पताल में चल रहा था। प्राची की तबीयत बिगड़ने पर वह उसे मंगलवार की दोपहर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत की जानकारी हुई तो परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद मामले में जांच के लिए टीम गठित की गई है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706























