
👁 0 views Views
पशु चोरों के हौसले बुलंद, पांच पशुओं को चुराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पशु चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पशु चोरों ने अब घेर में बंधे चार से पांच पशुओं को चुरा लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हबिसपुर विगास निवासी सुभाष चंद शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रात में उसके 4-5 पशु घेर में बंधे थे। जिसमें से एक भैंस और भैंस का बच्चा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी पशुओं का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पास के एक गांव निवासी व्यक्ति पर पशु चोरी करने का शक जाहिर किया।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804






















