
हापुड़ के रिक्शा चालक के बेटे का आईआईटी में चयन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के एक रिक्शा चालक के बेटे का आईआईटी में चयन होने पर हर तरफ खुशी है।हापुड विधायक विजयपाल आढती ने बेटे को माला पहनाकर शुभकामनाए दी है।
विधायक के विधानसभा क्षेत्र हापुड़ में आवास स्थित कैम्प कार्यालय पर शिवगढी निवासी उदयवीर सिंह (रिक्शा चालक) के पुत्र माधव का आई.आई.टी. रांची में चयन होने पर विधायक ने स्वागत व अभिनंदन कर माधव के उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनाए दी है।यह मुकाम माधव ने कड़ी मेहनत से पाया है और बधाई देने वाले पहुंच रहे है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























