
ग्रीन वैली कॉलोनी में संघ ने मनाया वर्ष प्रतिपदा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हापुड़ नगर श्रद्धानंद शाखा ग्रीन वैली कालोनी का एकत्रीकरण कार्यक्रम ग्रीन वैली कॉलोनी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मेरठ प्रांत बौद्धिक विभाग प्रमुख पंकज त्यागी ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम हिंदू नववर्ष पर मनाया जाता है और इसी दिन परमपूज्य डॉ॰ हेडगेवार जी का भी जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना परमपूज्य डॉ हेडगेवार जी द्वारा की गई थी।
पंकज ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा, हिन्दू नववर्ष पर प्रकृति भी नया आवरण ओढ़ती है, और चारों तरफ हरियाली तथा बसंत ऋतु का आगमन होता है,
उन्होंने कहा कि विक्रम संवत उज्जैन के राजा विक्रमादित्य द्वारा प्रारंभ किया गया था। जिसके द्वारा की गई कालगणना सबसे सटीक होती है।
उन्होंने कहा की संघ के शताब्दी वर्ष में हम सभी को पंच परिवर्तन का पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकमल द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुबोध शर्मा, हिमांशु गर्ग, संचित, विनायक, राजेश शर्मा, योगेश,
रानू, देव आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























