👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): कोरोना कर्फ्यू के अगले दिन यानी की सोमवार को हापुड़ की सड़कों पर अधिक संख्या में वाहनों के आने से जाम की समस्या बन जाती है। सोमवार की सुबह हापुड़ के तहसील चौपला और गुरुद्वारे के पास जाम लग गया। वाहनों की रफ्तार थम गई और सभी वाहन सड़कों पर रेंगने लगे। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात सुचारु किया।
बता दें कि यह तस्वीर हर सोमवार की है। शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग शुक्रवार को घर लौट आते हैं और सोमवार की सुबह ड्यूटी पर निकल जाते हैं जिससे सड़कों पर जाम लग जाता है।

























