
जिला पंचायत के चुनाव में रालोद उतारेगा प्रत्याशी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रालोद ने जिला पंचायत हापुड़ के सभी 19 वार्डों में सदस्य हेतु प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा करके भाजपा में खलबली पैदा कर दी है उधर भाजपा भी सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी। रालोद केंद्र व प्रदेश में सरकार का एक अंग है।
रालोद के प्रदेश सचिव प्रो. अब्बास अली का कहना है कि इस संबंध में रालोद प्रदेश हाई कमान से जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारने के लिए तैयारी करने का निर्देश मिला है। रालोद ने जिला पंचायत हापुड़ के सभी 19 वार्डों में प्रत्याशी उतारने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में भाजपा की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020























