फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्ता से हो निस्तारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जून माह के तीसरे शनिवार को हापुड़ तहसील मुख्यालय पर सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजि किया गया। जिला मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शहरी व ग्रामीण इलाकों से आए फरियादियों को आश्वासन दिया कि जनकी समस्याओं का मौक पर निस्तारण नहीं किया गया है, वे निराश न हो और सम्बंधित को निर्देश दिया गया है कि शिकायतों का अविलम्ब पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें।
अधिकांश फरियादी नाली, खड़ंजे, गंदे पानी की निकासी तथा चकरोड आदि से जुड़ी शिकायतें लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच थे। एसडीएम सदर सुनीता सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसौदिया भी उपस्थित थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



















