
👁 11 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विद्युत आपूर्ति लगातार आँख मिचोली का खेल खेल रही है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली आपूर्ति घटती जा रही है। ऐसे में वह परेशान हो रहे हैं। हालात यह है कि लोगों को ट्रिपिंग व विद्युत कटौती के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हापुड़ के असौड़ा के लोगों ने बताया कि असोड़ा, ओम विहार, जय विहार, हर्ष विहार, स्टेशन असोड़ा रोड पर बीती रात 2:00 बजे से बिजली नहीं आ रही। विद्युत आपूर्ति रविवार की सुबह 10:30 बजे आई थी जो कि 11:00 बजे चली गई। शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























